EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दवंगों के डर से दलित परिवार पलायन करने पर मजबूर
  • 151166236 - VEERESH KUMAR 54 66
    10 Mar 2026 17:36 PM



फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी शाहजहांपुर। सिधौली,घर में घुसकर मारपीट का आरोप, पीड़ित ने एसपी से लगाई गुहार

निगोही, शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव करौंदा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर गांव के ही कुछ लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने और जाति सूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने आरोपियों से जानमाल का खतरा बताते हुए सुरक्षा और कार्रवाई की मांग की है।

गांव करौंदा निवासी रामलाल ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि 3 मार्च की शाम लगभग 7:30 बजे गांव के ही कुछ दबंग लोग जबरन उसके घर में घुस आए। आरोप है कि आरोपियों ने उसे जाति सूचक गालियां दीं और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान रामलाल के सिर में गंभीर चोट लग गई, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने घर का दरवाजा भी तोड़ दिया और आंगन में खड़ी मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया। इतना ही नहीं, घर के अंदर रखा बक्सा भी तोड़ दिया गया, जिससे उसमें रखा सामान बिखर गया। घटना के दौरान पीड़ित ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे अपने साथ ले गई और मेडिकल परीक्षण कराया।

रामलाल ने बताया कि पहले उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र निगोही में कराया गया, इसके बाद जिला अस्पताल में भी उपचार कराया गया। इस मामले में कुछ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया है।

पीड़ित का आरोप है कि घटना के बाद आरोपी लगातार उस पर राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं और धमकी दे रहे हैं कि अगर समझौता नहीं किया तो उसे गांव में रहने नहीं देंगे। आरोपियों के डर से पीड़ित और उसका परिवार दहशत में है और गांव छोड़ने को मजबूर हो रहा है।

रामलाल ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि उसे सुरक्षा प्रदान की जाए तथा पुलिस की मौजूदगी में उसका घरेलू सामान घर से निकलवाने की व्यवस्था कराई जाए, ताकि वह सुरक्षित स्थान पर जा सके। रिपोर्ट वीरेश कुमार 151166236



Subscriber

188624

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना