अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत गन्ना लदी ट्राली से टकराई बाइक
  • 151051049 - PAWAN KUMAR 76 88
    10 Mar 2026 17:09 PM

 इटियाथोक /गोंडा । इटियाथोक थाना क्षेत्र में हाईस्कूल की परीक्षा देने जा रहे 16 वर्षीय छात्र जावेद की सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा गोंडा-बलरामपुर मार्ग पर बकठोरवा गन्ना क्रय केंद्र के पास हुआ।

जानकारी के अनुसार जावेद अपनी मोटरसाइकिल से इंद्र कुंवरि इंटर कॉलेज इटियाथोक परीक्षा देने जा रहा था। इसी दौरान उसकी बाइक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि जावेद सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

स्थानीय लोगों और डायल 112 पुलिस की मदद से उसे तुरंत सीएचसी इटियाथोक पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक जावेद कौड़िया थाना क्षेत्र के आर्यनगर कस्बे का निवासी था और राम कुमारी इंटर कॉलेज कौड़िया में पढ़ता था। वह यूपी बोर्ड हाईस्कूल की चित्रकला विषय की अंतिम परीक्षा देने जा रहा था।

6 भाई-बहनों में सबसे छोटा था जावेद

जावेद अपने परिवार में दो भाइयों और चार बहनों में सबसे छोटा था। उसके पिता कलीम अख्तर शटरिंग का काम करते हैं। जावेद इससे पहले पांच विषयों की परीक्षा देकर सुरक्षित घर लौट चुका था।

घर में चल रही थी शादी की तैयारी

परिवार में इन दिनों शादी की तैयारियां चल रही थीं। जावेद की छोटी बहन शादिया (22) की लगन आनी थी, जबकि उसकी शादी 30 तारीख को तय थी। लेकिन लगन आने से पहले ही जावेद की मौत की खबर से पूरे घर में मातम छा गया।

हादसे के बाद लगन का कार्यक्रम फिलहाल टाल दिया गया है। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है और क्षेत्र में भी शोक की लहर है।

पुलिस कर रही जांच

इटियाथोक थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि छात्र की बाइक गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है। रिपोट - पवन कुमार 151051049

Subscriber

188572

No. of Visitors

FastMail