खबर गाजीपुर जिले से है । जहां वाराणसी – गोरखपुर फोरलेन के किनारे जंगीपुर थाना क्षेत्र के शेखपुर पेट्रोल पंप के पास बिते दिन सोमवार रात को एक किशोर गंभीर रूप से घायल मिला । जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई । मृतक की पहचान सुधारन राजभर (16 वर्ष) पुत्र सीरी राजभर निवासी शेखपुर के रूप में हुई । बताया गया कि रात में फोन आने के बाद वह घर से निकला था । कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि वह सड़क किनारे घायल पड़ा है । आनन फानन मे परिजन उसे मऊ के एक निजी अस्पताल ले गए , जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया । शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से हत्या की आशंका जताई जा रही है । इस घटना से नाराज ग्रामीणों , खासकर महिलाओं ने आज मंगलवार वाराणसी – गोरखपुर फोरलेन पर जाम लगा दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग किया । बाद में प्रशासन के समझाने पर जाम समाप्त हुआ । पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है । देखे गाजीपुर से सुजीत कुमार सिंह की रिपोट
बाईट - सिरी राजभर निवासी (शेखपुर) जंगीपुर गाज़ीपुर ।
20260310133326489541156.mp4
20260310133339005750385.mp4
20260310133356866208443.mp4
20260310133422912864037.mp4
20260310133443146677762.mp4
20260310133504464133825.mp4
