अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में बीमा सखी एवं महिला अभिकर्ताओं को सम्मानित किए जाने के साथ लक्ष्य पूरा करने के लिए शैक्षिक शिविर का हुआ आयोजन
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। भारतीय जीवन बीमा निगम की यूनिट 31102 द्वारा शशांक होटल में एजुकेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें लक्ष्य पूरा करने वाले अभिकर्ताओं को पुरस्कारों से नवाजा गया। उक्त अवसर पर अभिकर्ताओं को लक्ष्य पूरा करने के लिए शैक्षिक शिविर के माध्यम से तमाम तकनीकी जानकारियां प्रदान की गई।समारोह में भारतीय जीवन बीमा निगम के शाखा प्रबंधक एजेंसी नीरज कुमार ने मार्च समापन की सभी प्रतियोगिताओं को विस्तार से बताया एवं उपस्थित सभी अभिकर्ताओं को विजेता होने के गुण सिखाए। उक्त अवसर पर आयोजक विकास अधिकारी राजीव कुमार आर्य ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम माह में शानदार प्रतियोगिता लांच की तथा वैष्णों देवी चलो प्रतियोगिता के लक्ष्य को पूरा करने का सभी से संकल्प कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अम्मा साहेब ट्रस्ट के ट्रस्टी आनन्द मोहन ओझा ने सभी अभिकर्ताओं के प्रयत्नों की सराहना करते हुए कहाकि कठिन परिश्रम एवं लगन से लक्ष्य को पूरा करना संभव है। उक्त अवसर पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में प्रतिमा पाण्डेय, सरोजा सिंह एवं अंजू सिंह के साथ अशोक सिंह, विजय बहादुर पाल, मीला शुक्ला, राकेश कुमार, रोहित सिंह, नन्द किशोर प्रजापति एवं किरण मौर्य को लक्ष्य पूरा करने के लिए पुरस्कारों से नवाजा गया।उक्त अवसर पर बाबूलाल, दिनेश कुमार, सूरज पाण्डेय, रोहित सिंह, राम बहादुर वर्मा एवं भोलानाथ शुक्ला आदि उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
