फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र चिरईगांव प्रगति विद्यालय गोपपुर, चिरईगांव में सोमवार 9 मार्च 2026 को विद्यालय परिसर में छात्र विदाई समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी चिरईगांव श्रीमती प्रीति सिंह उपस्थित रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान गोरखपुर श्रीमती उषा लता गुप्ता ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्रीमती प्रीति सिंह एवं ग्राम प्रधान श्रीमती उषा लता गुप्ता द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाओं एवं वरिष्ठ शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया।
समारोह के दौरान छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, समूह नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा से प्रभावित होकर श्री राधे श्याम गुप्ता सहित अन्य अतिथियों ने छात्रों की सराहना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
