लक्ष्मी फाउंडेशन बैनर के तहत हुआ होली मिलन वो सम्मान समारोह
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। लक्ष्मी फाउंडेशन उत्तर प्रदेश की शाखा के बैनर तले होली मिलन समारोह वी महिला सम्मान समारोह का आयोजन पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी किया गया, जिसमें संस्था की अध्यक्षा डॉ ज्योति श्रीवास्तव शिक्षिका पी बी इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ सिटी ने समारोह के दौरान भक्ति एवं होली गीत संगीत की प्रस्तुति करा कर समारह में चार चांद लगा दिया, मुख्य अतिथि नगर पंचायत प्रतापगढ़ सिटी के अध्यक्ष मो जकी खान संस्था के कार्यों की तारीफ करते हुए कहा कि संस्था की मजबूती के लिए हर संभव प्रयास करते रहेंगे जिससे कि समाज में इस तरह के आपसी सौहार्द का कार्यक्रम निरंतर होता रहे जो कि लक्ष्मी फाउंडेशन प्रतापगढ़ द्वारा किया जाता रहा है। कार्यक्रम के तहत नगर पंचायत सिटी में उपस्थित महिला सफाई कर्मचारी को संस्था द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माला व् उपहार देकर उनका सम्मानित किया गया इस अवसर पर उन्होंने कहा महिलाएं आज के समय में हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है या सशक्तिकरण का जीता जगता उदाहरण है नभ ,जल, थल,आईटी, राजनीति आदि विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं आगे आ रही हैं माननीय मोदी जी की नारी सशक्तिकरण का यह बेहतर उदहारण है ,संस्था के कोषाध्यक्ष धीरेन्द्र नारायण चड्ढा एवं सचिव श्रीमती कमला श्रीवास्तव ने भी समारोह में आए सभी अतिथियों को फटका पहनाकर सम्मानित किया और उनको धन्यवाद दिया। संस्था के उपाध्यक्ष डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने आश्वासन दिया कि समाज की जरूरत मंद महिलाओं एवं बच्चों के लिए संस्था हमेशा उनके शिक्षा एवं स्वास्थ्य के लिए सहयोग करेगी और उनको मजबूत बनाने में हरसंभव प्रयास करेगी। होली मिलन के इस समारोह में अनुज श्रीवास्तव, डॉ क्षितिज श्रीवास्तव नदिया फरहीन,संजय कुमार श्रीवास्तव, ईशान ,अंश अश्वी, डॉ विनय कुमार श्रीवास्तव,शालिनी श्रीवास्तव, रचना सिंह, ममता एवं रीता श्रीवास्तव व अन्य उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
