अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

प्रतापगढ़ के रामानुज आश्रम पहुंचे कंप्यूटर बाबा, गौ माता को राष्ट्रमाता घोषित करने की उठाई मांग
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 54 65
    09 Mar 2026 19:14 PM

फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। जनपद के रामानुज आश्रम में राष्ट्रीय संत महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा (पूर्व मंत्री, मध्य प्रदेश शासन) का आगमन हुआ। इस अवसर पर धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे और अनिरुद्ध रामानुज दास ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि महाराज श्री का आगमन आश्रम और क्षेत्र के लिए अत्यंत सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि कंप्यूटर बाबा इस समय 16 पीठों के पीठाधीश्वर हैं और जनमानस, गौ-ब्राह्मण तथा संत समाज के हितों के लिए निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। आश्रम में आयोजित स्वागत कार्यक्रम के दौरान धर्माचार्य और नारायणी रामानुज दासी ने उन्हें अंगवस्त्र, भगवान जगन्नाथ जी का महाप्रसाद और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर कंप्यूटर बाबा ने कहा कि गौ हमारी माता है और उसे राष्ट्रमाता घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोग गाय को तब तक अपने पास रखते हैं जब तक वह दूध देती है, उसके बाद उसे सड़कों पर छोड़ देते हैं, जो बहुत बड़ा पाप है। उन्होंने गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग करते हुए कहा कि इसके लिए जल्द ही पूरे देश में यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्मावलंबियों की इच्छा है कि देश के प्रधानमंत्री इस विषय में नियम बनाकर गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने की घोषणा करें। इस मांग को लेकर संत समाज राष्ट्रव्यापी आंदोलन चलाएगा, जिसका प्रभाव सरकार पर भी पड़ेगा। कंप्यूटर बाबा ने रामानुज आश्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि यहां संतों की सेवा होती है और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार के लिए अनिरुद्ध रामानुज दास समय-समय पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते रहते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे गृहस्थ संत का मिलना आज के समय में दुर्लभ है। कार्यक्रम में आचार्य कमलेश तिवारी, दिनेश शर्मा (प्रतिनिधि डॉ. महेंद्र सिंह एमएलसी), जगदेव जी, संदीप द्विवेदी, यश यादव, उमेश सिंह, राकेश सिंह, मुन्ना शर्मा, डॉ. अवंतिका पांडे, डॉ. विवेक पांडे, डॉ. अंकिता पांडे, आरविका पांडे उर्फ छोटेलाल सरकार, रामचंद्र उमर वैश्य, अजय उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और भक्तगण उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049

Subscriber

188561

No. of Visitors

FastMail