अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

मथुरा में महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी का हुआ आगमन
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    09 Mar 2026 18:32 PM



मथुरा 09 मार्च 2026 को जनपद मथुरा में महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल जी का आगमन हुआ। महामहिम राज्यपाल जी का हेलीकॉप्टर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के परिसर में उतरा। महामहिम राज्यपाल जी का स्वागत माननीय विधायक बल्देव पूरन प्रकाश, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के कुलपति डॉ0 अभिजित मित्र जी, जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री श्लोक कुमार जी द्वारा किया गया।

              महामहिम राज्यपाल जी ने सर्वप्रथम विश्वविद्यालय के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा विश्वविद्यालय परिसर की दीवारों पर बनाई गई विभिन्न कलाकृतियों का अवलोकन किया गया। कलाकृतियों में जल संरक्षण, पौष्टिक आहार, प्रकृति की सुरक्षा, पशु क्रूरता पर अंकुश, धार्मिक एवं पर्यटन क्षेत्र की सुन्दरता, श्री कृष्ण जी के चित्र सहित विभिन्न पेटिंग को दर्शाया गया था। महामहिम जी को बारी बारी से छात्र-छात्राओं ने अपनी अपनी वॉल पेंटिंग के महत्व/ संदेश से अवगत कराया गया। उन्होंने सभी छात्र छात्राओं द्वारा बनाई गई वॉल पेंटिंग की सराहना की। महामहिम जी को एक छात्र ने पेंसिल से बनाया हुआ आकर्षक स्केच भेंट किया।

           महामहिम राज्यपाल जी ने विश्वविद्यालय के अशोक गेस्ट हाउस में कार्य परिषद की बैठक ली। बैठक की अध्यक्षता करते हुए महामहिम जी ने विश्वविद्यालय के विभिन्न एजेंडों पर बिंदुवार समीक्षा करते हुए अनुमोदन प्रदान किया।

              महामहिम राज्यपाल जी / विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल जी की अध्यक्षता में दिनांक 10 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गो-अनुसंधान संस्थान के 15वाँ दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री श्री धर्मपाल सिंह उपस्थित रहेंगे, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पशुपालन आयुक्त डॉ0 नवीन बी0 महेश्वरप्पा शामिल होंगे।

            इस दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय द्वारा कुल 177 उपाधियाँ /डिग्रियाँ प्रदान की जाएँगी, जिनमें 69 डिग्रियाँ बीवीएससी एवं एएच, 74 स्नातकोत्तर डिग्रियाँ, 05 पीएचडी डिग्रियाँ तथा 29 बायोटेक्नोलॉजी की डिग्रियाँ शामिल हैं।

             शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विद्यार्थियों को कुल 20 पदक प्रदान किए जाएँगे, जिनमें 14 स्वर्ण पदक, 04 रजत पदक तथा 02 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके अतिरिक्त समारोह के दौरान 04 सर्वश्रेष्ठ शोधप्रबंध पुरस्कार (स्नातकोत्तर), 01 सर्वश्रेष्ठ शोधप्रबंध पुरस्कार (पीएचडी) तथा 01 सर्वश्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार भी प्रदान किए जाएँगे।

              अनुसंधान और शैक्षणिक विकास के क्षेत्र में विश्वविद्यालय ने इस वर्ष विभिन्न संस्थानों के साथ 07 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे वर्तमान में सक्रिय समझौता ज्ञापनों की कुल संख्या 31 हो गई है। इस कार्यक्रम के दौरान 02 पुस्तक, विश्वविद्यालय समाचार पत्र तथा पशुधन पत्रिका का भी लोकार्पण किया जाएगा।

           विश्वविद्यालय ग्रामीण गरीबों के उत्थान के लिए जमीनी स्तर पर कार्यरत संस्थाओं जैसे आंगनवाड़ी केंद्रों तथा गोद लिए गए गाँवों के सरकारी विद्यालयों से सक्रिय रूप से जुड़ा हुआ है। इसी क्रम में इस कार्यक्रम के दौरान 25 आंगनवाड़ी केंद्रों को अवसंरचना सुदृढ़ीकरण हेतु किट वितरित की जाएँगी। विश्वविद्यालय के महिला अध्ययन केंद्र द्वारा गोद लिए गए पाँच गाँवों के विद्यालयी बच्चों के बीच चित्रकला, देशभक्ति गीत तथा भाषण प्रतियोगिताएँ आयोजित की गई थीं। इन प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थियों को इस समारोह में महामहिम राज्यपाल जी द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853



Subscriber

188561

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी