अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

ईंट भट्टे पर मजदूर की हत्या का खुलासा, एसओजी और पुलिस टीम ने पांच आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • 151110069 - SANJAY SINGH 43 54
    09 Mar 2026 18:25 PM

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । जनपद के थाना पटियाली क्षेत्र के अंतर्गत एक ईंट भट्टे पर हुई सनसनीखेज हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पटियाली पुलिस,व एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की सरिया और खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं।

बीती 8 मार्च 2026 को ग्राम भरगैन निवासी गुलजार नवी ने थाना पटियाली में अपने भाई आदिल की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, आदिल मेदपुर रोड स्थित किसान ईंट भट्टे पर काम करने वाले अपने दोस्तों के पास अक्सर आता-जाता था। 5 मार्च की रात को वहां मौजूद जाबिर, मोहम्मद आजाद, रमजानी, इस्तखार और मोहम्मद छोटे के साथ आदिल की कहासुनी और झगड़ा हुआ, जिसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी।

एसपी अंकिता शर्मा ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी सुशील कुमार और क्षेत्राधिकारी संदीप वर्मा के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया। मुखबिर की सूचना और तकनीकी सर्विलांस की मदद से टीम ने 8 मार्च को वल्लूपुर रेलवे स्टेशन के पास से घेराबंदी कर पांच आरोपी मौ0 रमजानी (बिहार),मौ0 आजाद (बिहार), मौ0 छोटे (बिहार) व इश्तकार (बिहार) एवं मौ0 जाविद (बिहार) को धर दबोचा।

पुलिस हिरासत में पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उन्होंने बताया कि घटना वाली रात वे सभी आदिल के साथ बैठकर शराब पी रहे थे। नशे की हालत में विवाद इतना बढ़ गया कि उन्होंने लोहे की सरिया से हमला कर दिया, जिससे आदिल की मौके पर ही मौत हो गई। साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से उन्होंने शव को भट्टे के पास एक सूखे पेड़ से बांध दिया था और हथियार व कपड़े ईंट भट्टे की राख में दबा दिए थे।

इस सफल अनावरण में प्रभारी निरीक्षक गुलाब सिंह (थाना पटियाली), सर्विलांस प्रभारी प्रेमपाल सिंह और एसओजी प्रभारी चंचल कुमार सहित उनकी टीमों की मुख्य भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने टीम के इस त्वरित कार्य की सराहना की है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069

Subscriber

188561

No. of Visitors

FastMail