अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

दीन दुखियों, विकलांगों, निर्धनों, निराश्रितों व असहायों की निस्वार्थ सेवा ही भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य : के.एल. बंसल
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 65 76
    09 Mar 2026 18:18 PM

वृन्दावन। रुक्मणि विहार, सैक्टर-1 स्थित भक्ति धाम में प्रमुख समाज सेविका श्रीमती कृष्णा देवी गोयल (धर्मपत्नी कृष्ण गोपाल गोयल) माताजी राजकुमार गोयल (कृष्णा राइस मिल्स, पातडा) की चतुर्थ पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि.) पटियाला/वृन्दावन के द्वारा षष्ठ दिव्यांग सहायता शिविर आयोजित किया गया। जिसमें कल्याणम् करोति, मथुरा के सहयोग से 36 दिव्यांगों को निःशुल्क व्हील चेयर, वैशाखी और कृत्रिम अंग आदि वितरित किए गए।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य ठाकुरजी के चित्रपट के समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया।

भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष के.एल. बंसल ने कहा कि हमारे ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य दीन दुखियों, विकलांगों, निर्धनों, निराश्रितों, असहायों आदि की सेवा करना ही है।इसीलिए हमारे ट्रस्ट के द्वार श्रीधाम वृन्दावन के अलावा देश के अन्य स्थानों पर भी समय-समय पर अनेक सेवा कार्य किए जा रहे हैं।

कल्याणम् करोति, मथुरा के सचिव सुनील शर्मा ने कहा कि चौरासी लाख योनियों में मनुष्य रूप में जन्म मिलना ईश्वर की बहुत बड़ी कृपा है। इसीलिए हम सभी का यह प्रयत्न होना चाहिए, कि शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर व्यक्तियों की सेवा करके उन्हें सशक्त बनाएं।

प्रख्यात साहित्यकार यूपी रत्न डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने कहा कि भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आज दिव्यांग बालकों को उनसे सम्बन्धित जो उपकरण व अन्य सामग्री नि:शुल्क वितरित की गई है,वह समाजसेवा के क्षेत्र में अत्यंत सराहनीय कार्य है।

इस अवसर पर भक्ति धाम वैलफेयर एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के सचिव संदीप कुमार सिंघला, उपाध्यक्ष नरेश गोयल, मुख्य संरक्षक कर्मचंद गोयल, हर्षवर्धन बंसल, कोषाध्यक्ष रामशरण गुप्ता, प्रमुख समाजसेवी राजकुमार गोयल, राजकुमार गोयल, रॉबिन बंसल, ट्रस्ट के विशेष सलाहकार आर.के. गर्ग, युवा साहित्यकार डॉ. राधाकांत शर्मा आदि के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के तमाम गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।कार्यक्रम का समापन वृहद भंडारे के साथ हुआ।जिसमें सैकड़ों व्यक्तियों ने भोजन प्रसाद ग्रहण किया।

रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853

Subscriber

188561

No. of Visitors

FastMail