EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

खेरागढ़ पूर्व अध्यक्ष ने निजी खर्चे पर दी जनता को क्रिकेट मैच खुशी में पार्टी
  • 151188410 - SHAHARUKHA BEG 54 66
    09 Mar 2026 14:52 PM



खेरागढ़ आदर्श नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष के नेतृत्व में शिव ट्रैक्टर्स एजेंसी, काली मैया खेरागढ़ परिसर में 8 मार्च को टी-20 मैच के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में खेरागढ़ क्षेत्र की बड़ी संख्या में युवा, खेल प्रेमी तथा क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। विशेष रूप से नगला उदय वार्ड संख्या 1 के निवासी भी बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।

टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला गया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने बड़े उत्साह और रोमांच के साथ देखा। भारत की शानदार जीत पर लोगों ने भारत का तिरंगा ध्वज लहराकर, नृत्य कर और एक-दूसरे को बधाई देकर खुशी जाहिर की।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे। युवा नेता शिवा गर्ग द्वारा उपस्थित सभी लोगों के लिए भोजन, चाय-पानी आदि की उत्तम व्यवस्था की गई।

इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने न्यूज़ीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मैच अहमदाबाद में आयोजित किया गया, जिसमें जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला तथा क्षेत्र के लोगों ने भारत की जीत का जश्न बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।  रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410

 



Subscriber

188820

No. of Visitors

FastMail

VARANASI - अमिताभ ठाकुर मामले में चौक पुलिस को फटकार     चंदौली - पुलिस चेकिंग देख पुल से गंगा में कूदे दो गो-तस्कर, एक की डूबने से मौत     VARANASI - एंटी रोमियो टीम ने दो महिलाओं को दबोचा     MAU - आपका एक कदम बचा सकता है किसी की जान     VARANASI - व्हाट्सएप चैट से खुलेगा कमीशन का खेल, एक मोबाइल से दिन में 10 बार हुई बातचीत     VARANASI - सीबीआई के रडार पर रेलवे अधिकारी     VARANASI - काशी विश्वनाथ धाम में नई व्यवस्था, मणिकर्णिका गली और गंगा द्वार से सीधे पहुंचेंगे गेट नंबर 4 तक