EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

आईएएस बने विपिन चौधरी को तीसरे दिन भी मिल रही बधाइयां, घर पर लगा शुभकामनाएं देने वालों का तांता
  • 151044750 - SUNIL KUMAR 54 66
    08 Mar 2026 19:03 PM



फ़ास्ट न्यूज इण्डिया यूपी बुलंदशहर। जहांगीराबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव डूगरा जाट निवासी किसान परिवार के बेटे विपिन चौधरी के आईएएस बनने पर तीसरे दिन भी बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। घर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद और गणमान्य लोग पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं और उनकी सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बता रहे हैं।

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में 538वीं रैंक हासिल कर आईएएस बनने वाले विपिन चौधरी की इस उपलब्धि से गांव डूगरा जाट सहित पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। लोग लगातार उनके घर पहुंचकर मिठाई खिलाकर बधाई दे रहे हैं और उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं।
बधाई देने वालों में पूर्व विधायक होशियार सिंह, चौधरी गजेंद्र सिंह, राष्ट्रीय लोकदल के वरिष्ठ नेता व जिला पंचायत सदस्य सुनील चरोंरा, रामपाल सिंह खालौर, बीके पब्लिक सेकेंडरी स्कूल के निदेशक ललित शर्मा, प्रधानाचार्य डॉ. रीता शर्मा तथा कॉलेज के प्रबंधक नरेंद्र शर्मा समेत अनेक गणमान्य लोग शामिल रहे। सभी ने विपिन की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को बड़ी प्रेरणा मिलेगी। विपिन चौधरी किसान राजेन्द्र चौधरी और मंजू देवी के सुपुत्र हैं। रिपोर्ट - सुनील कुमार 151044750



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना