विद्युत विभाग की बडी लापरवाही घायल किसान के परिजनों में भारी आक्रोश
आगरा। खेतों में बुरी तरह जर्जर झूल रही हाईटेंशन लाइन को सही करने के लिए कई बार कहने के बाद भी जब सही नहीं किया गया। तो लाइन टूटकर किसान के ऊपर गिर पड़ी, गंभीर घायल किसान के स्वजन ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए खूब हंगामा किया है। और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
कस्बा के मुहल्ला रवि दैपुरिया उम्र 31 वर्ष रविवार सुबह करीब सात बजे खेत में आलू खुदाई की लेबर लगी हुई थी। लेबर के साथ किसान भी काम कर रहा था। तभी खेत के बीचोंबीच से गुजरी हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर रवि दैपुरिया के ऊपर गिर पड़ा। लाइन में करंट होने के कारण रवि बुरी तरह घायल हो गया। शोर शराबा सुनकर आए ग्रामीण और स्वजन सीएससी लेकर पहुंचे। जहां गंभीर हालत होने पर आगरा रेफर कर दिया है। एस एन मेडीकल के इमरजेंसी में उपचार चल रहा है। हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना से आक्रोशित स्वजन और ग्रामीण खेत में बिजली विभाग के खिलाफ धरने पर बैठ गये। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी है। स्वजन ने आरोप लगाया कि विभाग से बार बार शिकायतों के बाद लाइन को सही नहीं किया इस कारण ये हादसा हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि जेई पिनाहट और कुछ कर्मचारी बेहद लापरवाह है। शिकायतों पर कोई अमल नहीं करते हैं।इनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
पिता ने बिजली विभाग के खिलाफ दी तहरीर
रवि दैपुरिया के पिता श्री निवास दैपुरिया ने रविवार को थाना पिनाहट में तहरीर दी, कि उनके खेत में हाईटेंशन लाइन के चार बड़े पोल लगे हुए हैं। कृषि भूमि से लाइन हटाने के लिए कई बार लिखित शिकायत की जा चुकी है। लेकिन हर बार करवा दिया जाएगा यह कहकर टरका दिया जाता है। इस लाइन से कई हादसे भी हो चुके हैं।लेकिन विभाग सुन नहीं रहा है। उन्होंने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं एसडीओ पिनाहट रवि प्रताप सिंह ने बताया कि इस एक बर्ष से मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है। लाइन मेंटिनेंस का काम खेत खाली होने पर होता है। जो कराया जाएगा। रिपोट - रामनिवास 151112186
