EPaper Join LogIn
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

रमजान उल मुबारक इफ्तार पार्टी सामाजिक सौहार्द्र का दिया संदेश
  • 151140893 - MOHD ANEESH 43 65
    08 Mar 2026 18:48 PM



नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह बाजार में रमजान इफ्तार पार्टी का आयोजन स्माइल वर्ल्ड व्यू फाउंडेशन के तत्वाधान में किया गया। रमजान इफ्तार पार्टी में गंगा जमुनी की तहजीब देखी गई। क्षेत्र के तमाम हिंदू मुस्लिम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह इफ्तार पार्टी हिंदू मुस्लिम का सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। स्माइल वर्ल्ड व्यू फाउंडेशन के अध्यक्ष योगेश अग्रहरि तथा राज्य अध्यापक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक मोहम्मद फरहीम ने कहा कि मानवता से बढ़कर कोई धर्म नहीं है। आए हुए सभी अतिथियों को धन्यवाद देते हुए आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मान्धाता ब्लॉक प्रतिनिधि अशफाक अहमद और नगर पंचायत कटरा गुलाब सिंह के अध्यक्ष अशोक कुमार उर्फ मुन्ना यादव उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि सभासद प्रतिनिधि रिजवान अहमद, सभासद प्रतिनिधि इंद्रेश प्रताप सिंह, हसन अली, पवन कुमार, सूरज अग्रहरि, ऋषि अग्रहरि, नवीन कौशल, तथा डॉ अशोक कुमार अग्रहरि कोटेदार नईम माशूक अहमद क्षेत्र के तमाम विशिष्ट गण मौजूद रहे। मौलाना अबुल कलाम कटरा गुलाब सिंह, हसन अली उर्फ गुड्डू नेट कार्यक्रम में पूरा सहयोग किया। शिव बाबू कौशल, मुकेश अग्रहरि उर्फ मिंटू, बिंदू अग्रहरि, तथा इस्माइल शब्द व्यूह फाउंडेशन के सदस्यों ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों का स्वागत माल्यार्पण के साथ किया। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अशफाक अहमद ने कहा कि इस प्रकार का आयोजन होना चाहिए और तन, मन, धन से इसमें पूरा सहयोग करूंगा। इस रमजान इफ्तार पार्टी कार्यक्रम की प्रशंसा क्षेत्र में खूब हो रही है। रिपोट - मोहद अनीश 151140893



Subscriber

188582

No. of Visitors

FastMail

वाराणसी - दिल्ली में खराब मौसम का असर, सुरक्षा कारणों से दो उड़ानें वाराणसी डायवर्ट     वाराणसी - पांच हजार करोड़ से काशी बनेगा सिटी इकोनॉमिक रीजन, कैंट से बाबतपुर तक होगा रोपवे का विस्तार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ धाम से मुखनिर्मालिका गौरी और मां विशालाक्षी शक्तिपीठ को भेजा गया उपहार     वाराणसी - काशी विश्वनाथ मंदिर की पहली गंगा आरती छह बजे होगी शुरू, 45 मिनट चलेगी; ललिता घाट पर निहारेंगे लोग     चंदौली - गुब्बारे में हवा भरने वाले गैस सिलिंडर में हुआ ब्लास्ट, दो घायल     चंदौली - निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज का स्लैब गिरा, गुणवत्ता पर उठे सवाल, सपा सांसद का धरना