आगरा । विद्यालय में निषाद लोधी महासभा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पूर्व विधायक समेत गणमान्य लोगो ने भाग लिया है।
थाना बसई अरेला के गांव स्याहीपुरा स्थिति मोदी राम इंटर कॉलेज में रविवार को निषाद लोधी महासभा द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें फतेहाबाद के पूर्व विधायक जितेंद्र वर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। जहां सभी ने आपसी भाईचारे के साथ होली के पवित्र त्यौहार की एक दूसरे को शुभकामनाएं दी। साथ ही हर त्यौहार को आपसी भाईचारे से मनाने की अपील भी की है।इस दौरान सभी ने समाज में आपसी भाईचारे का संदेश दिया है। इस दौरान निषाद लोधी महासभा के तहसील अध्यक्ष विजय सिंह वर्मा, श्री कृष्ण वर्मा, नितिन वर्मा, अशोक वर्मा, राजपूत बबलू वर्मा, ज्ञान सिंह वर्मा, रामसेवक मल्ल, अजय वर्मा, गजेंद्र सिंह पूर्व प्रधान, डॉ सुरेश,नंद किशोर वर्मा, सारत कुमार आदि उपस्थित रहे हैं। रिपोट - रामनिवास 151112186
