प्रयागराज हंडिया तहसील अंतर्गत थाना सराय ममरेज क्षेत्र के ग्राम सभा रिठूआ से बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दे की हरे-भरे पेड़ों की धड़ल्ले से कटाई की जा रही है। और वही पेड़ों को काटने के साथ-साथ जेसीबी मशीन की मदद से उनकी जड़ों को भी उखाड़कर सबूत मिटाने की कोशिश की जा रही है। और वहीं सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे पत्रकारों ने स्थानीय लोगों से बात किया तो स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह खुलेआम पेड़ों की कटाई से पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। और वही पर ग्रामीणों ने यह भी बताया कि इसी तरह आए दिन पेड़ों की कटाई तेजी के साथ किया जा रहा है और सूत्रों से मिली जानकारी प्रयागराज के हड़िया तहसील क्षेत्र और फूलपुर तहसील क्षेत्र में आए दिन हरे पेड़ों की कटाई चोरों से हो रही है एक तरफ बीजेपी सरकार पेड़ लगाओ अभियान चल रही है और वहीं दूसरी तरफ पेड़ों की कटाई तेजी से हो रही है और वही पत्रकार द्वारा जिलाधिकारी प्रयागराज मनीष कुमार वर्मा से बात किया गया तो उनके द्वारा कार्रवाई करने की बात कही गई और वहीं पर पत्रकारों ने उप जिलाधिकारी हंडिया रवेन्द्र प्रताप सिंह को अवगत कराया गया तो उन्होंने लेखपाल को भेज कर कार्रवाई करने की बात कही और कहीं ना कहीं प्रशासन व वन विभाग के अधिकारियों को खुली चुनौती दि जा रही है और वहीं सूत्रों से मिली जानकारी से कुछ अज्ञात दलाल पेड़ों की कटाई का ठेका लेकर अधिकारियों से मिली भगत कर आए दिन क्षेत्र में जोरों के साथ पेड़ों की कटाई का कार्य करवा रहे है देखना कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करती है देखे प्रयागराज से प्रदीप मिश्रा की रिपोट

20260308181340019880428.mp4
20260308181956914127382.mp4
