यूपी गोरखपुर
हजारों श्रद्धालुओं के साथ निकली भव्य कलश यात्रा
कुसम्ही बाजार।
कुसम्ही बाजार में श्री 108 रुद्र महायज्ञ का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में भव्य कलश यात्रा और जुलूस निकाला गया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सव का माहौल बन गया।
कलश यात्रा में गाजे-बाजे, ऊंट-घोड़े और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन के साथ श्रद्धालु शामिल हुए। यात्रा के दौरान भक्ति गीतों और जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए हो रहा महायज्ञ
कलश स्थापना के अवसर पर पूज्य श्री ओमकार दास जी महाराज ने कहा कि यह महायज्ञ क्षेत्र की सुख-समृद्धि और शांति के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था भक्ति की शक्ति का प्रतीक है। देखे कुसम्ही बाजार से जसवीर मोदनवाल की रिपोर्ट
20260308162903462720872.mp4
