यूपी प्रतापगढ़। हेमवती नंदन बहुगुणा पीजी कॉलेज में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सप्तदिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. डॉ. राजकुमार पाण्डेय, प्राचार्य डॉ. ऋचा सुकुमार और एसडीओ दूरसंचार इं. जितेन्द्र त्रिपाठी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य अतिथि प्रो. राजकुमार पाण्डेय ने कहा कि विकसित भारत का उद्देश्य बहुमुखी विकास के साथ देश की शांति और राष्ट्रीय सम्प्रभुता को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि एनएसएस युवाओं में अनुशासन, चरित्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के प्रति जागरूकता पैदा करता है। कार्यक्रम में छात्राओं ने सरस्वती वंदना व देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। वहीं उड़ीसा में आयोजित एनएसएस सेमिनार में प्रतिनिधित्व करने वाले शिविरार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गंगाधर मिश्र ने किया तथा आभार प्राचार्य डॉ. ऋचा सुकुमार ने व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने युवा शक्ति की सफलताओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए एसडीओ दूरसंचार इं. जितेन्द्र त्रिपाठी ने युवाओं से लक्ष्य के प्रति समर्पण के साथ आगे बढ़ने का आहवान किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। देखें प्रतापगढ़ से विशाल रावत की ख़ास रिपोर्ट

20260307231203416203686.mp4
20260307231545530588282.mp4
20260307231624323165227.mp4
20260307231654734466354.mp4
2026030723171348526480.mp4