घोसी, मऊ (उत्तर प्रदेश)। दिनांक 7 मार्च 2026 को तहसील घोसी में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी श्री सत्य प्रिय सिंह ने की।
तहसील परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान कुल 41 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष 38 शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु सौंप दिया गया।
अपर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित शिकायतों का एक सप्ताह के भीतर निस्तारण सुनिश्चित करते हुए उन्हें अवगत कराया जाए। देखे मऊ से कोमल प्रसाद की रिपोट


20260307231222384184415.mp4
20260307231829190182666.mp4