कालापीपल–मंडली धोत्रू के बीच खेत में लगी आग, किसान की खड़ी फसल जलकर राख
मध्य प्रदेश महिदपुर। शुक्रवार को कालापीपल और मंडली धोत्रू के बीच खेत में खड़ी एक किसान की फसल में अचानक आग लग गई। आग लगने से खेत में रखी फसल तेजी से जलने लगी, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ।
आग की लपटें देखकर आसपास के किसान और ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच गए और पानी व मिट्टी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। ग्रामीणों ने काफी देर तक कड़ी मशक्कत की, लेकिन आग पर पूरी तरह से काबू पाना मुश्किल हो गया और फसल का बड़ा हिस्सा जलकर राख हो गया।
बताया जा रहा है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या किसी चिंगारी को माना जा रहा है। घटना की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है।
फसल जलने से किसान परिवार गहरे सदमे में है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। देखे महिदपुर से संजय जाट कि खास खबर
151188310

20260306194254726314861.mp4

20260306194306850315571.mp4