फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l ब्रज क्षेत्र के निकटवर्ती कस्बे अमांपुर में रंगों का पर्व होली हर्षोल्लास और पारंपरिक श्रद्धा के साथ मनाया गया। गुरुवार को कस्बे की गलियों से लेकर बाजारों तक, हर तरफ हुरियारों का जोश देखने को मिला। लोग सुबह से ही ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते नजर आए। शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखा। कस्बा इंचार्ज अवधेश कुमार दुबे के नेतृत्व में भारी पुलिस बल ने क्षेत्र में भ्रमण किया। सुरक्षा व्यवस्था में एसआई राकेश यादव, मनोज यादव, परमेश्वर सिंह सहित दर्जनों पुलिसकर्मी मुस्तैद रहे, जिससे कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।कस्बे के बांके बिहारी मंदिरों में भक्ति और उल्लास का संगम देखने को मिला। शाम के समय श्रद्धालुओं ने राधा-कृष्ण के विग्रह के चरणों में अबीर-गुलाल अर्पित कर होली खेली।
मंदिर परिसर 'जय श्रीराधे-कृष्ण' के नारों से गूंज उठा l ठाकुर जी को पारंपरिक गुजिया, पापड़ और चिप्स का भोग लगाया गया। इस अवसर पर राकेश पाराशर, डॉ. पवन माथुर, आकाश गुप्ता और पंकज पाराशर सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।शुक्रवार को एटा रोड स्थित बाला जी ईंट भट्टा पर एक भव्य होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पुष्पेंद्र वर्मा ने कार्यकर्ताओं और भट्टा मजदूरों के साथ गुलाल खेलकर भाईचारे का संदेश दिया। इस दौरान जरूरतमंद मजदूरों को मिठाई के डिब्बे और वस्त्र वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भट्ठा कर्मियों और स्थानीय समर्थकों ने हिस्सा लिया और एक-दूसरे को गले लगकर बधाई दी। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
