फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। UGC से जुड़े मुद्दों को लेकर दोपहर 2 बजे सदर तहसील परिसर प्रतापगढ़ में एकीकृत ब्राह्मण महासभा और करणी सेना की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आंदोलन को तेज करने और दिल्ली कूच को सफल बनाने के लिए विस्तृत रणनीति बनाई गई।बैठक में एकीकृत ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विवेक पांडेय और जिलाध्यक्ष विवेक दत्त पाली एडवोकेट की प्रमुख भूमिका रही। वहीं करणी सेना की ओर से जिलाध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि UGC के मुद्दे को लेकर समाज में गहरा असंतोष है और इसे राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष विवेक दत्त पाली एडवोकेट ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद से बड़ी संख्या में लोग आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे और समाज के अधिकारों के लिए संघर्ष करेंगे। बैठक में आगामी कार्यक्रम की रणनीति तय की गई। निर्णय लिया गया कि कल दोपहर 12 बजे पुनः सदर तहसील परिसर में बड़ी बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक के बाद तहसील परिसर से जुलूस निकाला जाएगा, प्रशासन के माध्यम से सरकार को ज्ञापन भेजा जाएगा और बड़ी संख्या में लोग दिल्ली के लिए रवाना होंगे, जिससे समाज की आवाज राजधानी तक पहुंचे।इस अवसर पर अंश मिश्रा, अमित सिंह, आशुतोष तिवारी, दुर्गेश सिंह, बालेन्द्र भूषण सिंह, कुलदीप तिवारी, ऋषि तिवारी, धनंजय सिंह, अवनीश चन्द्र शुक्ल, भूपेंद्र पाण्डेय, सुजीत सिंह, नीरज मिश्रा, अखिलेश सिंह, शैलेन्द्र प्रताप सिंह “राकी”, चन्द्र प्रताप सिंह, मुस्ताक अहमद, उदयराज और अनुज कुमार पाण्डेय सहित करणी सेना और एकीकृत ब्राह्मण महासभा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों ने एकजुट होकर UGC के मुद्दे पर आंदोलन को मजबूत करने और कल के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
