इफ्तार रोज पार्टी में पहुंचे AIMIM पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मांगी गई अमन चैन की दुआ
सामूहिक रोजा इफ्तार,मांगी गई अमन चैन की दुआएं,शमशाद आलम
यूपी संत कबीर नगर ।मेहदवाल के ग्राम पंचायत सई बुजुर्ग में एआइएमआइएम पार्टी के प्रदेश सचिव शमशाद आलम के नेतृत्व में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें आसपास के बड़ी तादाद में रोजेदार मदरसे में इकट्ठा होकर इफ्तार पार्टी में शिरकत किये। मुख्य अतिथि के रूप में आईएमआइएम पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली रहे ।क्षेत्र के लगभग एक हजार रोजेदारों ने शिरकत कर रोजा इफ्तार किया तथा अमन व शांति की दुआएं मांगी इस दौरान रोजेदारों को सम्बोधित करते हुए शौकत अली ने कहा कि पवित्र रमजान माह नेकियों का महीना कहा गया है। यह इस्लामी कैलेंडर का नौवां महीना है इसमें सब्र के साथ गरीब और जरूरतमंदों के साथ हमदर्दी का महीना है।तथा यह रहमतों का महीना है रोजा इस्लाम का पांचवा स्तंभ में से एक है जो शख्स आम दिनों में इबादत से दूर होता है, वह रमजान में इबादत करके गुलजार हो जाता है । रोजेदारों के सभी गुनाह माफ हो जाते हैं । उन्होंने रोजा इफ्तार पार्टी को सम्बोधित करते हुए कहा कि रमजान को 3 हिस्सों में बटा है। हर 10 दिन को एक असरा कहते हैं। इसका पहला असरा रहमत का है, अल्लाह अपने बंदों पर रहमत अता फरमाता है, दूसरा असरा मगफिरत का है, गुनाहों की माफी का है, गुनाहों को माफ कर देता है। जो रब का सच्चे दिल से इबादत करता है, गुनाहों से तौबा कर दुआ मांगता है तो इस तरह की बरकत से अल्लाह उसकी गुनाहों को माफ कर देता है । रमजान का आखिरी अशरा जहन्नुम से मुक्ती का होता है । इस दौरान इफ्तार पार्टी में शामिल रोजेदारों ने शांति अमन की दुआएं मांगी गई आम रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन दारुल उलूम अलहे सुन्नत मिसबाहुल उलूम के स्कूल में किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान जिलाअध्यक्ष इरशाद आलम आफताब आलम मगहर ,सुनील यादव, महासचिव मोहम्मद शोएब आजम व संत कबीरनगर प्रभारी, सिराज अहमद जिला महासचिव, फिरोज खान, अब्दुल हलीम भावी जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी वार्ड नंबर 14, प्रेम कुमार प्रियदर्शी पूर्वांचल सचिव, रमजान अली मेहदावल विधानसभा अध्यक्ष, मिराज खान पूर्व जिला अध्यक्ष, जमालुद्दीन भावी प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी वार्ड नंबर6, साकिब अंसारी वार्ड नंबर 6 के जिला सदस्य व भावी प्रत्याशी, पूर्व नगर अध्यक्ष मगर बरकाती आदि लोग मौजूद थे।
20260305200853267255134.mp4
20260305200906483124644.mp4

