फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज l पटियाली कस्बे में बुधवार को नशे में धुत हुड़दंगों ने मामूली विवाद में युवक पर जानलेवा हमला कर दिया आपको बता दें रास्ते में मोटरसाइकिल धोने के मामले में उपजे विवाद ने थाना क्षेत्र के गांव नगला खिन्नी गांव के रहने वाले पवन कुमार पुत्र गंगा सिंह पर गांव के ही दबंगों ने तेजधार वाले नुकीले हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया पीड़ित के परिजनों ने कई लोगों के विरुद्ध जानलेवा हमला एवं जान से मारने की धमकी के संबंध में थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित के परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जानलेवा हमले से हमारा पूरा परिवार सदमे में है तथा हमारे पारिवारिक जनों के साथ कोई भी घटना घटित हो सकती है जिसकी पूरी जिम्मेदारी हमलावरों की ही होगी। हमलावरों ने पीड़ित पवन कुमार से मोबाइल भी छीन लिया है हालांकि पुलिस ने तहरीर लेकर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
