फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ विगत वर्षों की भांति होली के पावन अवसर पर इस वर्ष भी गोपाल मंदिर के प्रांगण में होली मिलन एवं महामूर्ख सम्मेलन बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिव प्रकाश मिश्र एडवोकेट सेनानी की अध्यक्षता में मनाया गया। कार्यक्रम का संचालन गंगा प्रसाद पांडे भावुक ने किया। यह कार्यक्रम विंध्यवासिनी श्रीवास्तव पूर्व एमएलसी को समर्पित रहा। आपके चित्र पर माल्यार्पण करने के पश्चात सदर विधायक राजेंद्र प्रसाद मौर्य ने जनमानस को बधाई देते हुए कहा कि यह सामाजिक समरसता का त्यौहार है। विंध्यवासिनी श्रीवास्तव जी पूर्व में इस कार्यक्रम का सफल संचालन करते थे और यहां पर समस्त वर्ग के लोग एकत्रित होकर के इसे मनाया करते हैं जो अपने आप में एक मिसाल है। धर्माचार्य ओमप्रकाश पांडे अनिरुद्ध रामानुज दास ने कहा कि यह 100 वर्षों से त्योहार गोपाल मंदिर में मनाया जा रहा है 1973 से मैं इस कार्यक्रम में आ रहा हूं आज मेरे सामने दो लोग जगत नारायण शुक्ला और राज नारायण सिंह वहुंचरा जो बैठे हैं यह तब से इस कार्यक्रम में लगातार आते हैं । राजेंद्र प्रसाद मौर्य विधायक तथा संगम लाल गुप्ता और ओमप्रकाश त्रिपाठी के ऊपर आपने खूब व्यंग बाण चलाकर लोगों को हंसने के लिए मजबूर कर दिया। आपने कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष रूप से श्याम बिहारी मिश्रा डा जयंती प्रसाद उपाध्याय बाबूलाल श्रीवास्तव एडवोकेट पूर्व विधायक डा जयंती प्रसाद उपाध्याय पंडित रामनरेश शुक्ल पूर्व मंत्री भारत सिंह गांधी पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका लखनलाल लोहिया पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका पंडित कृपा शंकर ओझा लाल प्रताप सिंह पूर्व विधायक पंडित विद्या शंकर पांडे पूर्व विधायक लोकतंत्र सेनानी संगम लाल पूर्व विधायक लोकतंत्र सेनानी राम निरंजन भगवन पत्रकार राजेंद्र बहादुर सिंह पूर्व प्रधानाचार्य मयन बहादुर सिंह पत्रकार ओमप्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार राजेश शुक्ला पत्रकार विद्यार्थी जी पत्रकार अमृतनाथ सिंह एडवोकेट लोकतंत्र सेनानी हरी प्रताप सिंह पूर्व विधायक एवं पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका पंडित राम मूर्ति त्रिपाठी एडवोकेट लोकतंत्र सेनानी जनाब इम्तियाजुउद्दीन एडवोकेट साहित्यकार फूलचंद तिवारी एडवोकेट पंडित हरि नारायण त्रिपाठी एडवोकेट पंडित हरिनारायण मिश्रा एडवोकेट विंध्यवासिनी श्रीवास्तव पूर्व एमएलसी सहित अनेक महानुभावों का कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु योगदान रहा है।
विंध्यवासिनी जी की इच्छा थी कि इसके इतिहास को लेकर एक पत्रिका छपाई जानी चाहिए। मैं प्रयास करूंगा कि अगले वर्ष उस पत्रिका का विमोचन हो।इस संबंध में अध्यक्षता कर रहे शिव प्रकाश मिश्रा एडवोकेट सेनानी ने कहा पत्रिका के छपवाने में जो मूल्य आएगा हम उसे प्रदान करेंगे। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी रमेश तिवारी विभाग संचालक ने अपने ओजस्वी पूर्ण राष्ट्र भक्ति गीत को प्रस्तुत किया मन मोह लिया। ओमप्रकाश शुक्ला विभाग प्रचारक जी ने बड़े ही सुंदर ढंग से राष्ट्र और सनातन धर्म पर चर्चा करते हुए कहा कि होली का एक ऐसा त्यौहार है जो सबको जोड़ने का काम करता है। कार्यक्रम को संगम लाल गुप्ता पूर्व सांसद श्याम शंकर शुक्ल "श्याम" राज नारायण शुक्ल राजन हेमंत मिश्रा जिला कार्यवाह संभव जी डॉ राजेंद्र सिंह राज शीतला सुजान आदि ने अपनी रचना के माध्यम से लोगों को गुदगुदाया। इसके अतिरिक्त आशीष श्रीवास्तव अध्यक्ष भाजपा ओमप्रकाश त्रिपाठी पूर्व अध्यक्ष भाजपा विशाल सिंह प्रतिनिधि प्रेमलता सिंह अध्यक्ष नगर पालिका आचार्य ओमप्रकाश मिश्रा एडवोकेट गिरीश चंद्र सिन्हा एडवोकेट महीप सिंह सिंह एडवोकेट सरदार मंजीत सिंह अध्यक्ष व्यापार मंडल ओम प्रकाश खंडेलवाल लोकतंत्र सेनानी सौरभ पांडे शिवानी मातन हेलिया संतोष त्रिपाठी एडवोकेट अशोक शर्मा सुरेंद्र शर्मा लव श्रीवास्तव कुश श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने होली के माहौल को खुशनुमा बनाया। अध्यक्षता कर रहे शिव प्रकाश मिश्रा सेनानी ने लोगों से अपील किया कि अगली बार से लोग समय से आए जिससे कि सबको सुना जा सके। जयति श्रीवास्तव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने पिता स्वर्गीय विंध्यवासिनी श्रीवास्तव जी के संस्मरणों को याद करते हुए कहा कि उनका मानना था कि अपनै संघर्षों के बल पर ही किसी पद को प्राप्त करना चाहिए। योग्यता को दबाया नहीं जा सकता है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
