जिला रामपुर की तहसील टांडा के काशीपुर मार्ग स्थित चोखंडी पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दी, जिससे भूप सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि भूप सिंह किराए पर मजदूरी का काम किया करते थे और उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और शव को उठाने नहीं दिया।
सूचना मिलते ही टांडा कोतवाल अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों को समझाकर जाम खुलवाया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। साथ ही डंपर को भी कब्जे में ले लिया गया है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को आश्वासन दिया है कि उचित कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। देखे रामपुर से मुजम्मिल खान की रिपोट
20260303231544820740478.mp4
20260303231609733756600.mp4
20260303231627786466443.mp4
20260303231642430626881.mp4
20260303231655943440306.mp4
20260303231719649266737.mp4
