फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी कासगंज । इज्जतनगर मंडल के अंतर्गत आने वाले कासगंज रेलवे स्टेशन पर आज सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक विशेष जागरूकता एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।
मुख्यालय से प्राप्त दिशा-निर्देशों के अनुपालन में, उप-निरीक्षक भारती तोमर ने अपने स्टाफ के साथ स्टेशन परिसर और रेलवे यार्ड में सघन तलाशी ली। आगामी त्योहारों की भीड़ को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।चेकिंग अभियान के दौरान अधिकारियों ने यात्रियों से सीधा संवाद किया और उन्हें रेल यात्रा के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के प्रति सचेत किया। मुख्य रूप से निम्नलिखित बिंदुओं पर जोर दिया गया l उन्होंने कहा कि अनजान व्यक्तियों द्वारा दी गई किसी भी खाद्य सामग्री या पेय पदार्थ को स्वीकार न करें। महिला एवं विकलांग कोच में अनाधिकृत रूप से यात्रा न करे l बिना किसी आपातकालीन स्थिति के अलार्म चेन पुलिंग न करें, इससे ट्रेनों के परिचालन में बाधा आती है।
ज्वलनशील पदार्थ या विस्फोटक सामग्री लेकर यात्रा करना कानूनी अपराध और जानलेवा है।
चलती ट्रेन पर पत्थर न फेंकें और रेलवे लाइन को अनाधिकृत रूप से पार करने के बजाय हमेशा फुट ओवर ब्रिज (FOB) का उपयोग करें।चेकिंग और जागरूकता अभियान के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या आपराधिक मामला प्रकाश में नहीं आया। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कासगंज स्टेशन पर स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है और सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं। रिपोर्ट संजय सिंह 151110069
