*आदर्श ब्राह्मण सेवा समिति का होली मिलन समारोह सफलतापूर्वक हुआ आयोजित*
रुदावल, 3 मार्च 2026 - आदर्श ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 3 मार्च 2026 को किया गया। इस अवसर पर नवीन अध्यक्ष और युवा अध्यक्ष का चुनाव किया गया, जिसमें मोहनलाल पाठक जी को वरिष्ठ कार्यकारिणी और पीयूष तिवारी (भारद्वाज) को युवा कार्यकारिणी का निर्विरोध रूप से अध्यक्ष चुना गया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राजू वैशांधर और युवा अध्यक्ष सचिन शर्मा एडवोकेट ने समाज का धन्यवाद व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्षों को बधाई दी और उनके कार्यकाल में समाज की सेवा करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री रामखिलाड़ी पचौरी जी द्वारा की गई, जिन्होंने समाज के एकता और समृद्धि की कामना की।
समारोह में एक दूसरे को गुलाल का तिलक लगाकर होली की शुभकामनाएं दी गईं और रंगों के त्योहार को उत्साह और प्रेम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर राजू वैशांधर, सचिन शर्मा एडवोकेट,रामखिलाड़ी पचौरी, कपिल शर्मा रुदावल, आकाश शर्मा रुदावल, मोहनलाल पाठक, लक्ष्मीनारायण शास्त्री, कुलदीप लवानिया, तरुण शर्मा, विष्णु कटारा, रामेश्वर वशिष्ट, शिवदयाल शर्मा, उमेश गणेशिया, दीपक शर्मा (अंतर्यामी), आदि उपस्थित रहे और समारोह को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। आकाश शर्मा रुदावल की खास खबर।

