अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

शिव पार्वती की होली लीला की जानकारी दी गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने
  • 151170853 - NAND KISHOR SHARMA 43 65
    03 Mar 2026 17:44 PM

मथुरा । आपको बता दें कि ब्रजवासी गौ रक्षक सेना भारत संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौ पुत्र धर्म दास महाराज ने आज शिव शंकर और माता पार्वती की होली की कथा कही कि ये लीला बडी ही मनमोहक है नंदलाल ने सुबह ही टेरकंदब पर अपने सभी मित्रों को बुलाया और बरसाना जाने का विचार बनाया इतने में बलरामजी बोले कि- लाला ! फागुन चलर हौ है तू ऐसई जाएगौ तौ गोपी तोए पकड कै बाँध दींगी और खूब गुलाल गुलचा मारंगी।

        ठाकुरजी ने मन मे विचार बनाया और सभी मित्रों को बताया। विचार बडा ही सुंदर है। मित्रौ का जयकारा लग गया और हर-हर कहते ही ठाकुरजी वहाँ से बरसाने की ओर चल दिए। बडा ही मनमोहक दृश्य है शंकर भगवान उनके रूप को देख कर मन ही मन भावुक हो रहे है। उन्हें ऐसा भावुक देख माता पार्वती पूछ रही हैं प्रभु आप की नेत्रों में जल कैसे ? तो शंकर भगवान ने बडा ही सुंदर जबाब दिया कि आज मेरा रूप मेरे जगत-पति ने लिया है, तो मुझे आनन्द हो रहा है, सब देवगण उन्हें देख कर आनन्दमय हो रहे हैं।

         अलख निरंजन सब दुख भंजन, कहते हुए ठाकुरजी बरसाने आ गये, बाघाम्बर ओढ़े, भस्म लपेटे, त्रिपुड़ लगाये। नगर में कौतुहल हो रहा है, अलख पुरुष को देख सब गोपियाँ अपना भविष्य पूछने लगीं। उनके चेले बाबा की जय हो कहने लगे। यह बात ललिता जी के कानों मे पहुँची कि नगर में कैलाश पर्वत से एक जोगी आया है। जो कि सब का भविष्य बता रहा है। राधारानी ने अलख पुरुष को महल में बुलवाया और खूब खिलाया पिलाया। फिर सब गोपियाँ उन से भविष्य पूछने लगीं। राधा रानी अपना भविष्य पूछने लगीं तो ठाकुरजी हँस कर बोले तेरा पति तो काला है और गौ पालन करता है और तुम से मिलने के नए-नए भेष बनाता है। इतने में राधा-रानी की निगाह उनकी कमर पे पड़ी तो वे मन ही मन हँसी कमर मे उनकी वंशी है।

          राधा रानी ने ललिता जी के कान में कहा कि अलख पुरुष को चेलो सहित घेर लो ललिता जी ने सब गोपियों को बुलाया और गुलाल अतर अरगजा केसर मंगवा लिया। राधा रानी ने ठाकुरजी की वंशी को निकाल लिया। ठाकुरजी अपने असली भेष में आया देख सखा भागने लगे। अागे भागे तो देखा की बलराम जी को गोपियों ने पकड रखा है, और उनके गुलाल मार रही हैं। यह देख ठाकुरजी भी भागने लगे तो उनको विशाखा जी ने पीछे से पकड़ लिया और फिर खूब जमकर गुलाल मारा।

          शिवजी नारायण भगवान और सब देवगण यह देख कर कह रहे हैैं कि धन धन ब्रज की गोपियाँ।

रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853

Subscriber

188551

No. of Visitors

FastMail