बिहार गया जहां आज टेकारी के सीमुआरा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षिका ललिता देवी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। समारोह के दौरान विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस भावुक क्षण में ललिता देवी सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बच्चे भी भावुक हो उठे।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार, शिक्षक मंटू कुमार सहित बड़ी संख्या में अतिथि उपस्थित रहे। सभी ने ललिता देवी के योगदान की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
प्रशासनिक अधिकारियों की सख्ती
वहीं दूसरी ओर, अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) और पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) ने अपने-अपने क्षेत्र के कर्मचारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने और अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
यह कार्यक्रम सामाजिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहा। देखे टेकारी से अजय सिंह की रिपोट

20260303050036195652865.mp4
20260303050146895863736.mp4
20260303050618476442511.mp4