अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

पीलीभीत जिला अस्पताल में 15 वर्षीय किशोर अमन की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
  • 151173981 - JIYAUL HAQ KHAN 1 1
    02 Mar 2026 21:04 PM

फास्ट न्यूज इंडिया पीलीभीत 

#जियाउल हक खान डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज फास्ट न्यूज इंडिया चैनल पीलीभीत 

पीलीभीत: सोमवार को पीलीभीत जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में इलाज के दौरान 15 वर्षीय किशोर अमन की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और डॉक्टरों-स्टाफ पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया। स्थिति बिगड़ने पर भारी पुलिस बल और सुरक्षा गार्डों को मौके पर बुलाना पड़ा।
मृतक अमन पुत्र वीरेश कुमार मौर्य, निवासी ग्राम लखनऊ कलां (बरखेड़ा थाना क्षेत्र) लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित था। परिजनों ने पहले उसका इलाज विभिन्न निजी अस्पतालों में कराया, लेकिन स्वास्थ्य में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। अमन की हालत बिगड़ने पर पहले उसे लखनऊ रेफर किया गया था, जहां डॉक्टरों ने दिल्ली ले जाने की सलाह दी थी, लेकिन आर्थिक तंगी और अन्य कारणों से परिजन उसे दिल्ली नहीं ले जा सके। सोमवार सुबह उसे दोबारा जिला अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया।
परिजनों का आरोप है कि सोमवार को भर्ती होने के बाद डॉक्टरों ने अमन की स्थिति पर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया। इलाज के दौरान दोपहर में उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों ने अस्पताल स्टाफ और डॉक्टरों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी तथा हंगामा कर दिया।
हंगामे की सूचना मिलते ही अस्पताल के सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे, लेकिन मामला बढ़ता देख पुलिस को सूचित किया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
हंगामे के बाद पुलिस ने कानूनी कार्रवाई के तहत शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रस्ताव दिया ताकि मौत के सही कारणों का पता चल सके। हालांकि, मृतक किशोर के पिता और अन्य परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई या पोस्टमार्टम से साफ इनकार कर दिया। परिजनों के लिखित अनुरोध के बाद पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम के शव उन्हें सौंप दिया।
यह घटना जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मरीज की मौत और उसके बाद होने वाले हंगामे का एक और उदाहरण है, जहां परिजन अक्सर लापरवाही का आरोप लगाते हैं।

Subscriber

188547

No. of Visitors

FastMail