आगरा–ग्वालियर मार्ग पर 14 फरवरी 2026 को खैरागढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने गहन छानबीन शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस की निगाह ऑटो बुक कराने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर गई। मृतक की पहचान मनिया निवासी एक ऑटो चालक के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार, सैंया क्षेत्र के पास खंधी नाले की ओर दो व्यक्तियों ने ऑटो बुक कर चालक को ले जाया। रास्ते में दोनों ने शराब का सेवन किया और चालक को भी पिलाई।
आरोप है कि कुछ देर बाद दोनों व्यक्तियों ने चालक के साथ कुकर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गंभीर मारपीट की और सैंया के पास खंधी नाले में धक्का दे दिया। नाले में गिरने से उसकी मौत हो गई।
मामले का खुलासा करते हुए आदित्य सिंह (पुलिस लाइन, आगरा) ने जानकारी दी कि पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।
पुलिस का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई जारी है और दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। रिपोट - शाहरुख़ बेग 151188410
