मथुरा। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कृष्ण चन्द्र गांधी स.वि.म इंटर कॉलेज माधवकुञ्ज मथुरा द्वारा नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व क्षेत्रीय सह सम्पर्क प्रमुख विद्या भारती डा० राकेश चन्द्र चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह, उपप्रधानाचार्य राजीव पाठक तथा कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र कुमार ने माँ शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया। मंचासीन अतिथियों का परिचय मीडिया प्रभारी प्रवक्ता उमेश शर्मा द्वारा कराया गया।
स्वयंसेवकों को सम्बोधित करते हुए डा० राकेश चन्द्र चतुर्वेदी ने कहा कि नशा युवाओं के लिए एक अभिशाप है। नशा युवाओं के जीवन को बर्बाद करता है और नशे की गिरफ्त में फँसा युवा न स्वयं का भविष्य संवार सकता है और न ही देश के विकास में अपना योगदान दे सकता है। उन्होंने अनेक उदाहरणों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों को विस्तार से बताया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा —
नशा वह दीमक है जो युवाओं के सपनों को भीतर से खोखला कर देता है और राष्ट्र की नींव को कमजोर कर देता है।
प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने स्वयंसेवकों से अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को नशा न करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया तथा निर्देश दिया कि प्रत्येक स्वयंसेवक एक डायरी तैयार करे, जिसमें यह अंकित किया जाए कि उसने कितने लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
इसके पश्चात गणित मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का विद्यालय के प्रधानाचार्य विनय कुमार सिंह ने आभार व्यक्त किया। सभी स्वयंसेवकों को ‘नशा एक अभिशाप’ नामक पुस्तक भेंट की गई।
जनजागरण के उद्देश्य से स्वयंसेवकों द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत रैली निकाली गई, जिसमें लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन लोकेश अग्रवाल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विनय कुमार, योगेश शर्मा, विजयपाल सिंह, दिव्या गुप्ता, नूतन वर्मा, अनिल कुमार, मनोज कुमार, अनिता, अंकित, नितिन, मोहित, रवि, अभय, शिवम, शौर्य, विवेक, पियूष, गौरव सहित अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे। रिपोर्ट नन्द किशोर शर्मा 151170853
