अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

युवती को बहला-फुसलाकर भगाने का आरोप, न्याय के लिए दर-दर भटक रहा पीड़ित परिवार
  • 151044434 - KRISHNA BAISOYA 43 55
    02 Mar 2026 17:43 PM

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी गौतमबुद्धनगर (सूरजपुर) l जनपद के सूरजपुर क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक मज़दूर परिवार ने पड़ोस के ही एक युवक पर अपनी पुत्री को बहला-फुसलाकर भगाने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित पिता ने इस संबंध में जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है।

क्या है पूरा मामला?

मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के रहने वाले पीड़ित पिता वर्तमान में सूरजपुर की मुंशी कॉलोनी में सपरिवार रहते हैं। जिलाधिकारी को दिए पत्र के अनुसार, उनके पड़ोस में रहने वाला गुड्डू पुत्र जगत सिंह उनकी पुत्री पर काफी समय से बुरी नज़र रखता था। आरोप है कि युवक ने युवती को डरा-धमकाकर उसका मोबाइल नंबर लिया और उसे परेशान करने लगा।पीड़ित पक्ष का कहना है कि जब उन्होंने इस बात का विरोध किया, तो आरोपी युवक और उसके परिजनों ने स्थानीय होने का रौब दिखाते हुए गाली-गलौज की और मारपीट पर उतारू हो गए।

शिकायती पत्र के मुताबिक, बीती 1 फरवरी 2026 की सुबह करीब 11:00 बजे आरोपी गुड्डू, युवती को बहला-फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया। काफी तलाश के बाद भी जब युवती का सुराग नहीं मिला, तो मामले की सूचना सूरजपुर पुलिस चौकी को दी गई।

पीड़ित पिता ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। पत्र में उल्लेख है कि पुलिस ने आरोपी गुड्डू को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि युवती उसके साथ थी और उसे उसकी जानकारी है। आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को दो दिनों तक चौकी में रखने के बाद बिना किसी ठोस कार्रवाई के छोड़ दिया।

जिलाधिकारी से न्याय की मांग

पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी पक्ष दबंग है, जिसके कारण उन्हें जान-माल का खतरा बना हुआ है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग की है कि मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर उनकी पुत्री की बरामदगी सुनिश्चित की जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। रिपोर्ट कृष्णा बैसोया 151044434

Subscriber

188547

No. of Visitors

FastMail