यूपी हापुड़ गढ़मुक्तेश्वर आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला।
इस फ्लैग मार्च का उद्देश्य क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना, जनता में सुरक्षा का भाव जगाना और असामाजिक तत्वों को चेतावनी देना था। मार्च मुख्य बाजारों, संवेदनशील इलाकों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों से गुजरा।
मार्च में सीओ स्तुति सिंह, गढ़मुक्तेश्वर एसडीएम राम यादव, थाना गढ़मुक्तेश्वर प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार बिष्ट और थाना सिंभावली इंस्पेक्टर सुरेश कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।
पुलिस ने लोगों से अपील की कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाएं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो! देखे हापुड़ से जाबिर अली की रिपोट 151044786
20260302112528324238584.mp4
