मध्य प्रदेश भिण्ड। भिंड जिला अस्पताल में भर्ती एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ पुलिस द्वारा किए गए कथित दुर्व्यवहार की घटना सामने आने पर कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन का यह कृत्य न केवल अमानवीय है, बल्कि अत्यंत शर्मनाक भी है।
भदौरिया ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा, "एक बुजुर्ग महिला का अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा मछंड़ चौकी प्रभारी रविंद सिंह तोमर जो पुलिस की वर्दी लगाकर रक्षक की जगह भक्षक बन बैठे है उन्होंने पीड़ित महिला के घर में घुसकर मारपीट गाली गलौज और प्रायवेट इस्तगासा वापिस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी इसे बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने तुरंत मछंड़ चौकी प्रभारी को तत्काल सस्पेंड कर जांच करने की मांग की है। वरिष्ठ नेता डॉ राधेश्याम शर्मा ने भिण्ड पुलिस अधीक्षक असित यादव की चुप्पी पर उनकी कार्यप्रणाली पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए कहा लगता पूरा पुलिस महकमा बर्बरता पर उतारू हो गया है। अस्पताल में ईलाज रत पीड़ित बुजुर्ग महिला को देखने कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल पहुंचे और घटना की जानकारी ली देखे भिंड से कपिल त्रिपाठी की रिपोर्ट
वाइट धमेंद्र भदौरिया कांग्रेस जिलाध्यक्ष शहरी
।

20260302075725758720818.mp4
20260302075812423100364.mp4
20260302075847460544880.mp4