फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर पुलिस व एसटीएफ प्रयागराज की संयुक्त कार्रवाई में गौहत्या के मामले में वांछित 50,000 रुपये के इनामी अन्तरजनपदीय अभियुक्त मो0 आमिर को देल्हूपुर बस स्टैण्ड से गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार 16/17 जनवरी 2026 की रात थाना देल्हूपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरसण्डा से दो गायों की चोरी कर उनका वध किए जाने का मामला सामने आया था। इस संबंध में थाना देल्हूपुर पर मु0अ0सं0 02/2026 धारा 303(2) बीएनएस व 3/5/8 गौहत्या निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। विवेचना के दौरान अभियुक्त मो0 आमिर की संलिप्तता सामने आई, जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी देल्हूपुर राधेश्याम तथा एसटीएफ प्रयागराज की टीम ने मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को देल्हूपुर बस स्टैण्ड के पास से दबोच लिया। पूछताछ में अभियुक्त ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गायों की चोरी कर उनका वध किया और अवशेष नदी में फेंक दिए। पुलिस के अनुसार अभियुक्त के विरुद्ध प्रतापगढ़ व प्रयागराज जनपदों में गोवध निवारण अधिनियम, चोरी व अन्य गंभीर धाराओं में पूर्व से मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना देल्हूपुर पुलिस व एसटीएफ प्रयागराज के अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे। अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेजा गया। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
