फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी।चौबेपुर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित सिद्धदात्री मां शीतला मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का दौर शुरू हो गया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कार्यक्रम के तहत पांच वैदिक ब्राह्मणों द्वारा विधि-विधान से हवन-पूजन संपन्न कराया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां शीतला का भव्य श्रृंगार किया गया और मंदिर को आकर्षक फूलों व विद्युत सज्जा से सजाया गया।
शाम को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें आसपास के कई गांवों से आए श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भक्तों की लंबी कतारें देर रात तक लगी रहीं।
इस अवसर पर बंगाली बाबू सेठ, मेवालाल सेठ, सेचू सेठ, जोगेंद्र वर्मा, अमित सेठ, राकेश, प्रदीप, पंकज सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
वार्षिकोत्सव कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
