यूपी के आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के हैदराबाद गांव निवासी पी आर डी जवान अमर सिंह यादव पुत्र स्व०फौजदार यादव की शनिवार रात लगभग दस बजे कर्तव्य पथ पर भ्रमण के दौरान हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।अमर सिंह यादव फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्तूरबा स्कूल मेजवां पर रात्रि में भ्रमण कर रहे थे , तभी अचानक तबियत बिगड़ी और हार्ट अटैक से मौके पर ही मौत हो गई।साथ में भ्रमण कर रहे एक साथी ने तुरंत ही अमर सिंह यादव के परिजनों को फोन से सूचित किया तो परिवार के और गांव वाले मेजवां गांव पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी मौके पर फूलपुर कोतवाली की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रात में ही पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। रविवार को दिन में शव के घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। अमर सिंह यादव चारों भाइयों में सबसे बड़े थे।मां गंगादेई पत्नी निर्मला परिवार के सभी सदस्यों
तथा पास पड़ोस एवं रिस्तेदारो का रो- रो कर बुरा हाल हो है।अमर सिंह यादव अपने पीछे भरा-पूरा परिवार पुत्र संदीप, प्रदीप व पुत्री रिशू को छोड़कर चले गये । पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
रिपोर्ट -प्रवीण यादव दीदारगंज
151046105
