अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

छात्र गुटों में हुई गैंगवार होली से पहले ही खेली खून की होली
  • 151044483 - NAVEEN NAYAK 32 55
    01 Mar 2026 15:11 PM



वर्चस्व की जंग में एक का कत्ल एक घायल

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी अलीगढ़। अलीगढ़ में होली से पहले छात्र गुटों की रंजिश में खूनी खेल खेला गया। युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि साथी छात्र घायल हो गया। वार्ष्णेय कालेज के बाहर होली खेल रहे गुट को निशाना बनाया गया। अलीगढ़ में छात्र गुटों में खूनी गैंगवार का यह पहला मौका नहीं है। डीएस और वार्ष्णेय कॉलेज के छात्र गुटों में पहले भी खूनी संघर्ष होता रहा है और जान भी जाती रही हैं। अब दो दशक बाद फिर से घटना हुई और इसमें एक की जान चली गई। एक छात्र घायल हुआ है। शनिवार को हुई इस घटना में प्रारंभिक जांच में यह मामला इकतरफा हमले का नहीं लग रहा है। पुलिस अंदेशा जता रही है कि दोनों गुट एक दूसरे पर हमले का मौका तलाश रहे थे।


पुलिस के अनुसार जिस गुट पर हमला हुआ है, वह भी लड़कों के साथ खड़ा था।फिलहाल सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। घटना की जांच में पुलिस को पता चला है कि पृथ्वी अपने साथियों संग सुबह से अचलताल से डीएस कालेज के आसपास घूम रहा था।घटना से कुछ पहले वह अपने हाथ में डंडा लिए वहां खड़ा था। इसी बीच अचल चौकी इंचार्ज उधर से घूमते निकले तो उसने दरोगा को देखकर डंडा फेंक दिया। कुछ देर दरोगा ने पृथ्वी से बात की है। इसके बाद दरोगा वहां से चले गए। यह लोग वहीं खड़े रहे। धीरज के विषय में भी पुलिस को पता चला है कि वह भी सुबह से साथियों संग डीएस कालेज के सामने के एक कैफे में बैठा हुआ था। उसने पहले पृथ्वी के विषय में जानकारी जुटाई। जैसे ही खबर मिली, वह हमले के इरादे से पहुंच गया। पुलिस ने घटना के बाद इलाके के सभी कैफे देखे, लेकिन वहां आरोपी तो नहीं मिले, बल्कि कुछ छात्र-छात्राएं बैठे मिले, जिन्हें भगा दिया गया।


शाम को हुआ एबीवीपी का होली मिलन समारोह

ये घटना दोपहर साढ़े बारह बजे के आसपास की है। इसी इलाके में अचलताल स्थित एबीवीपी कार्यालय पर छात्रों का होली मिलन प्रस्तावित था। यह होली मिलन पहले से दो बजे से प्रस्तावित था। इसके चलते शाम को वहां पुलिस बल सक्रिय रहा। शाम को यह होली मिलन परंपरागत तरीके से संपन्न हुआ।

होली से पहले छात्र गुटों की रंजिश में बहा खून युवक की हत्या साथी छात्र घायल

अलीगढ़ में धर्म समाज व वार्ष्णेय कॉलेज के छात्र गुटों में चल रही रंजिश में शनिवार दोपहर साढ़े 12 बजे छर्रा अड्डा पुल के नीचे कारखाना श्रमिक अंशू तोमर (20) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसका साथी वार्ष्णेय कॉलेज का छात्र पृथ्वीराज चौहान गोली लगने से घायल हुआ है। पिछले वर्ष अक्तूबर माह में धीरज पर तलवार से हमला हुआ था। इसमें पृथ्वीराज व मृतक अंशू तोमर के गांव का विजेंद्र तोमर जेल गए थे। इसी रंजिश में घटना होने की बात सामने आ रही है। वहीं इस मामले में सीओ द्वितीय कमलेश कुमार ने बताया कि शनिवार को कॉलेजों में अवकाश था। वार्ष्णेय कॉलेज के छात्र-छात्राओं का गुट कॉलेज के बाहर छर्रा अड्डा पुल के नीचे होली खेल रहा था। होली खेलने के बाद सभी जाने लगे, इस दौरान बीए तृतीय वर्ष का छात्र महेंद्र नगर निवासी पृथ्वीराज कुछ साथियों व छात्राओं संग खड़ा था, तभी डीएस कॉलेज के गुट के छात्रों ने उसे निशाना बनाकर फायरिंग कर दी और भाग गए। पृथ्वीराज के पांव में गोली लगी, जबकि एक गोली उसके साथी मडराक के गांव न्हौटी निवासी अंशू की पीठ में जा लगी। अंशू वहीं गिर गया, पृथ्वीराज खुद ऑटो से जिला अस्पताल पहुंचा, जबकि अंशू को पुलिस जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। सीसीटीवी की मदद से तीन हमलावरों की पहचान मडराक क्षेत्र के रहने वाले डीएस कॉलेज के बीए के छात्र धीरज ठाकुर, प्रशांत उर्फ गोलू ठाकुर व राजा के रूप में हुई है। चौथे की पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के पिता ने घायल पृथ्वीराज पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। मृतक अंशू के चाचा ने तीनों नामजद व उनके एक अज्ञात साथी के खिलाफ थाना गांधीपार्क में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट नवीन नायक 151044483



Subscriber

188546

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी