रामपुर, उत्तर प्रदेश:
रामपुर जिले की शाहाबाद तहसील से रिश्वतखोरी का मामला सामने आया है। एंटी करप्शन टीम ने तहसील में तैनात अमीन प्रेम शंकर तिवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
आरोप है कि अमीन प्रेम शंकर तिवारी ने एक व्यक्ति से उसका काम करने के एवज में 15 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से कर दी।
शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी ने 15 हजार रुपये लिए, टीम ने तहसील परिसर में ही उसे दबोच लिया।
कार्रवाई के बाद तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। गिरफ्तारी के तुरंत बाद टीम आरोपी को अपने साथ ले गई। फिलहाल उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
एंटी करप्शन टीम पूरे मामले की गहन जांच में जुटी हुई है
देखे रामपुर से मुजम्मिल खान की खास रिपोर्ट
20260301122035627634545.mp4
20260301122054513820643.mp4
20260301122121800101542.mp4
20260301122228365388064.mp4
