फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र में हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पीड़िता की मां के मुताबिक, बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पड़ोस की एक युवती उनकी बेटी को कैथी बाजार चलने की बात कहकर घर से ले गई। आरोप है कि बाजार ले जाने के बजाय उसे गंगा किनारे सुनसान स्थान पर पहुंचाया गया।
परिजनों का कहना है कि वहां पहले से मौजूद पांच युवकों ने युवती को झाड़ियों की ओर ले जाकर नशीला पदार्थ पिलाया, जिससे वह बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया गया और उसे वहीं छोड़कर आरोपी फरार हो गए।
शाम तक घर न लौटने पर परिवार ने तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद युवती गंगा किनारे अचेत अवस्था में मिली। होश में आने पर उसने पूरी घटना बताई, जिसके बाद थाने में तहरीर दी गई।
मामले में लापरवाही के आरोपों के बीच विभागीय कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी और संबंधित चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोग आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। देखे चौबेपुर से लईक आफताब की रिपोट 151166686
20260228232559240120613.mp4
2026022823262305312185.mp4
20260228232639767476622.mp4
20260228232648002171278.mp4
