फास्ट न्यूज इंडिया यूपी प्रतापगढ़। त्रिपुरा से साइकिल से चलकर 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने का बीड़ा उठाकर चल रहे जोदेव वर्मा चिलबिला हनुमान मंदिर पर पहुंचने पर समाजसेवी रोशन लाल उमर वैश्य ने ईतनी बड़ी यात्रा का संकल्प लेने वाले साहसी 25 वर्षीय जोदेव वर्मा का स्वागत कर अंगवस्त्र, माल्यार्पण कर सम्मानित किया जोदेव ने बताया कि 45 दिन पहले घर से निकल कर रास्ते में दर्शन करते हुए 12 ज्योतिर्लिंग का दर्शन करने का संकल्पलेकर निकला हूं बीच में झारखंड में मेरे बैग भी चोरी हो गया लेकिन हमने अपनी यात्रा में कोई परिवर्तन नहीं किया। हनुमान मंदिर चिलबिला में पहुंचने पर मुझे सम्मान के साथ आगे की यात्रा सकुशल संपन्न हो वह भी ब्यावस्था कर हमारा मनोबल बढ़ाया गया आगे की यात्रा में प्रभु श्री राम जी का दर्शन कर करके अयोध्या से मथुरा वृंदावन होते हुए बाबा केदारनाथ के दर्शन कर महाराष्ट्र की यात्रा पर रवाना होंगे हमारी यात्रा लगभग पूरा करने में 1 वर्ष लगेंगे मंदिर समिति के महासचिव समाजसेवी रोशन लाल उमर वैश्य ने कहा कि इतना बड़ा लक्ष्य साइकिल से यात्रा करके हनुमान मंदिर पहुंचने पर हमें भी सम्मानित करने का सौभाग्य मिला यह हनुमान जी महाराज की ही कृपा से संभव था इस अवसर पर सोनू महाराज सुरेश अग्रवाल सौरभ छेदीलाल देवानंद संतोष कुमार रामचंद्र लाला महाराज आदि उपस्थित रहे। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
