यूपी संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल स्थित स्टेट बेंक ऑफ इंडिया (SBI) की शाखा में एक ग्राहक को 200 रुपये का नकली नोट मिलने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद बेंक के कैश काउंटर से नकली नोट निकलने को लेकर लोगों में चिंता बढ गई है। मेंहदावल नगर पंचायत के निवासी और SBI खाता धारक सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वह बैंक से 20, 000 रुपये निकालने गए थे। उन्हें दी गई नकदी मे 200 रुपए कें तीन नोट खराब थे, जिन्हें उन्होंने तुरन्त बदलवा लिया।सुनील कुमार शुक्रवार को एक शादी में शामिल हुए। शनिवारको जब वह खरीदारी करने के लिए पैसे निकालने लगे, तोउन्हें पता चला कि 200 रुपये का एक नोट जाली है। इुसकेबाद वह तुरंत सुबह 11 बजे बैंक पहुंचे बेंक में उन्होंने शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार को पूरी बात बताई। प्रबंधक ने कैश काउंटर पर जाकर बिना किसी पूछताछ के वह नकली नोट ले लिया और अपनी जेब से 100 रुपये के नोट सुनील कुमार को दे दिए। इस संबंध में शाखा प्रबंधक सुधीर कुमार ने कहा - यह नोट संभवत: नए कर्मचारी द्वारा बिना गिने दिए गए होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि बेंक अभी इस मामले में कानूनी कार्रवाई नहीं करेगा। प्रबंधक के अनुसार, कम से कम पांच नकली नोट मिलने पर ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
