यूपी संतकबीरनगर मेंहदावल नगर पंचायत के ब्रम्हचारी मोहल्ले वार्ड नंबर 2 में सडक के बीच में ना्ली निर्माण के लिए गाड्डे खोद दिए गए हैं कार्यदाई संस्था और नगर प्रशासन की कथित लापरवाही के कारण यह स्थिति बनी है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहागीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। काफी विरोंध के बाद काम शुरू तो हुआ लेकिन अब कछुआ चाल चल रहा है। होली के त्योहार से पहले सड़क की मरम्मत न होने से आवागमन बाधित है और दुर्षटनाओों का जोखिम बढ गया है।
कस्बे के ब्रम्हचारी वार्ड में इन गड्डों और सड़क पर डाली गई मिट्टी के कारण लगभग दो हजार की आबादी प्रभावित हुई है। नाली निर्माण के लिए खोदे गए इन गड्डों ने आवागमन को पूरी तरह से बाधित कर दिया है। स्थानीय लोगों को अपने दैनिक कार्य के लिए भी जोखिम उठाना पड़ रहा है।
मोहल्ला निवासी नूर, अमित, आमिर, सुहैल, तौफीक, रियाजु, सदरू, कमालुदींन, इब्राहिम और प्रमोद ने बताया कि खुले हुए गड्डे और मिड्टी के ढेर न केवल दुर्षटनाओं का कारण बन सकते हैं, बल्कि बच्चों के लिए भी असुरक्षित
हैं, जिसके चलते छोटे बच्चे स्कूल जाने से भी कतरा रहे हैं निवासियों ने प्रशासन से त्यौहार से पहले जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराने की मांग की है।

20260228133932751545182.mp4
