मामला जनपद सोनभद्र के कचनरवा बाजार का है, जहां बीती रात चोरों ने मथुरा प्रसाद जी की दुकान में सेंधमारी कर दी। बताया जा रहा है कि चोर दुकान की छत के ऊपर से सीटा तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे पैसे पर हाथ साफ कर दिया।
दुकान मालिक मथुरा प्रसाद जी के अनुसार, गल्ले में रखे करीब 11 हजार रुपये गिने हुए थे, जबकि लगभग 5 हजार रुपये बिना गिने रखे हुए थे, जिन्हें चोर अपने साथ ले गए। कुल मिलाकर लगभग 20 हजार रुपये की चोरी होने की आशंका जताई जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी इसी क्षेत्र में चोरी की घटना हुई थी, लेकिन अब तक पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। लगातार हो रही चोरियों से व्यापारियों में डर और आक्रोश का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ने का दावा कर रही है।
रोहन बारेजा की रिपोर्ट
20260228105438805414243.mp4
