कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता ने निर्धारित समयावधि से पहले क्रय केंद्रों को बंद किये जाने पर कार्रवाई की भी उठाई मांग
फास्ट न्यूज इंडिया यूपी लालगंज प्रतापगढ़। क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही को पत्र लिखकर राजकीय धान क्रय केन्द्रों के संचालन की समयावधि बढ़ाये जाने की मांग उठाई है। शुक्रवार को कृषि मंत्री को लिखे पत्र में विधायक मोना ने कहा है कि प्रदेश में राजकीय धान क्रय की प्रक्रिया के तहत धान क्रय केंद्रों पर पिछले पहली नवंबर से अटठाईस फरवरी 2026 तक संचालित कराए जाने का आदेश पारित हुआ था। उन्होने विभागीय मंत्री का इस गंभीर मुददे पर ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा है कि इस समयावधि के पूर्व ही धान क्रय केंद्रों का संचालन बंद कर दिया गया। उन्होने कहा कि इससे उनके निर्वाचन क्षेत्र रामपुरखास व गृह जनपद प्रतापगढ़ सहित प्रदेश के कई जिलों में अनेक किसानों का धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर क्रय नही हो सका है। उन्होने कहा कि केन्द्रों के अचानक बीच में ही बंद हो जाने से अनेक किसानो को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होने कृषि मंत्री से कहा है कि इस मुददे पर वह विधानसभा सत्र में सदन के जरिए भी सरकार का ध्यानाकर्षण करा चुकी हैं। विधायक आराधना मिश्रा मोना ने सरकार से कहा है कि किसानों को आर्थिक नुकसान न हो इसके लिए राजकीय धान क्रय केंद्रों के संचालन की समयावधि में संशोधन करते हुए पुनः इसे यथोचित समय तक बढ़ाया जाना चाहिए। वहीं सीएलपी नेता आराधना मिश्रा मोना ने इस प्रकरण की सरकार से गंभीरतापूर्वक जांच कराते हुए प्रकरण सही पाए जाने पर दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के विरूद्ध समुचित कठोर कराए जाने की भी मांग उठाई है। उन्होने पत्र के जरिए विश्वास व्यक्त किया है कि कृषि मंत्री किसानों को आर्थिक नुकसान से बचाने के लिए क्रय केंन्द्रो की समयावधि बढ़ाए जाने पर अवश्य गंभीरतापूर्वक विचार करेंगे। विधायक मोना के द्वारा कृषि मंत्री को लिखे गये पत्र की जानकारी शुक्रवार को यहां मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने जरिए विज्ञप्ति दी है। रिपोर्ट विशाल रावत 151019049
