फास्ट न्यूज़ इंडिया यूपी वाराणसी। चौबेपुर थाना क्षेत्र के मारकंडेय महादेव मंदिर (कैथी) स्थित पुरानी हवाई पट्टी के पास केवी संस्थान कैथी बारी स्कूल परिसर में शुक्रवार, 27 फरवरी को सर्वजातीय सामूहिक विवाह महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कुल सात जोड़ों का वैदिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न कराया गया।
विवाह समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों की भारी उपस्थिति रही। पूरे परिसर में मांगलिक गीतों और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
इस पुनीत आयोजन के मुख्य आयोजक एडवोकेट रवी प्रताप सिंह उर्फ साजन सिंह रहे। पुजारी उमेश गिरी ने आयोजन की जिम्मेदारी निभाई, जबकि संयोजक के रूप में पुजारी पंकज गिरी उपस्थित रहे। कन्यादान अध्यक्ष की भूमिका पुजारी गौरव गिरी ने निभाई। सूरज पंडित सहित अन्य सहयोगियों ने विवाह संपन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके सुखद एवं मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे सामूहिक विवाह कार्यक्रम सामाजिक समरसता, भाईचारे और एकता को मजबूत करते हैं। आयोजन ने क्षेत्र में सकारात्मक सामाजिक संदेश देने का कार्य किया।लईक आफताब चौबेपुर फास्ट न्यूज़ इंडिया 151166686
