मरदह पावर हाउस पर बिजली की जर्जर व्यवस्था और विभागीय भ्रष्टाचार से परेशान ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन
सुजीत कुमार सिंह
गाजीपुर - मरदह क्षेत्र में बिजली की जर्जर व्यवस्था और विभागीय भ्रष्टाचार से परेशान ग्रामीणों ने आज दिन शुक्रवार को मरदह पावर हाउस का घेराव कर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया । जिस पर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होगी , आंदोलन जारी रहेगा । वही प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि 'शहीद फीडर' से जुड़े इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह चरमरा गई है । वही हर दो-दो मिनट पर बिजली गुल होने से घरों के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खराब होने की कगार पर हैं । जबकि
उपभोक्ताओं के अनुसार , फीडर का पैनल पूरी तरह जर्जर हो चुका है । और पुरानी केबलों के कारण बार-बार फॉल्ट हो रहे हैं । इस मौके पर अधिशासी अभियंता को कई बार सूचित करने के बावजूद केवल आश्वासन ही मिले हैं । इसलिए धरने पर बैठे ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारियों पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं । उनका कहना है कि विभाग में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता । लाइनमैन छोटे से तार जोड़ने के लिए भी 200 से 500 रुपये तक की अवैध मांग करते हैं । वही बिजली की इस अनियमित आपूर्ति का सबसे बुरा प्रभाव खेती और छात्रों की पढ़ाई पर पड़ रहा है । जबकि सिंचाई के लिए पानी न मिल पाने से फसलें सूख रही हैं , जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है । इससे पहले , जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपकर नए पैनल और केबल लगाने की मांग की थी । हालांकि , जमीनी स्तर पर अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है । इस धरने में राजकुमार सिंह , प्रभाकर सिंह , शेषनाथ सिंह , अरुण वर्मा , दिवाकर सिंह , कृष्णा यादव , शैलेश यादव , आनन्द मौर्य , तेज़बहादुर सिंह , विवेक स्वाधीन , लवकुश , अरविंद सिंह , अवनीश चतुर्वेदी , अनिल कुशवाहा , योगेश यादव , राहुल सिंह , संतोष राजभर और अखिलेश यादव सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।

