अमेरिका सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता नई दिल्ली फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार बिहार बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये नई दिल्ली अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका नई दिल्ली पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद जम्मू-कश्मीर मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी
EPaper Join LogIn
अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी    
एक बार क्लिक कर पोर्टल को Subscribe करें खबर पढ़े या अपलोड करें हर खबर पर इनकम पाये।

होली ईश्वर के प्रति आस्था सामाजिक समरसता और उल्लास का प्रतीक पर्व: अशोक विश्वकर्मा
  • 151009219 - RAVINDRA GUPTA 0 0
    27 Feb 2026 19:10 PM



वाराणसी । होली बुराई पर अच्छाई अहंकार के अंत और भगवान के प्रति अटूट आस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक पर्व है। यह हिंदू धर्म का सबसे जीवंत और खुशियों का त्योहार है, जिसे फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। यह रंगों का त्योहार है, जो बुराई पर अच्छाई, प्रेम, भाईचारे और वसंत ऋतु के आगमन का प्रतीक है। 

यह दो दिवसीय उत्सव है - पहला दिन होलिका दहन और दूसरा दिन रंग खेलने की परंपरा है। होली पर्व की पौराणिक कथा भक्त प्रह्लाद और होलिका की कहानी से जुड़ी हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाती है। इसके अलावा, यह भगवान शिव द्वारा कामदेव को भस्म करने और भगवान कृष्ण द्वारा पूतना के वध से भी संबंधित है।

होलिक दहन के पहले दिन, लोग लकड़ियों के ढेर जलाकर होलिका दहन करते हैं, जो नकारात्मकता को नष्ट करने और सकारात्मकता का प्रतीक है।

और दूसरे दिन, लोग एक-दूसरे पर गुलाल, और रंग डालकर खुशियां मनाते हैं। इस दिन लोग आपसी मतभेद, मनमुटाव और गिले- शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाते हैं। होली पर घरों में विभिन्न प्रकार के पकवान गुझिया, ठंडाई, और विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद लिया जाता है। 

ब्रज क्षेत्र (मथुरा-वृंदावन) की लठमार होली, फूलों की होली, और सिखों का होला मोहल्ला होली के ही विभिन्न रंग हैं। यह पर्व नकारात्मकता को जलाने और सकारात्मक को अपनाने की पौराणिक परंपरा का प्रतीक है तथा यह ऋतु परिवर्तन का संदेश भी है। होली का पर्व केवल आनंद और उत्सव का समय ही नहीं है। बल्कि यह प्रकृति द्वारा मानवता को प्रदान किए गए अनेक उपहारों के प्रति खुशी और कृतज्ञता व्यक्त करने का एक माध्यम भी है। 

होली के विविध रंग बहुरंगी जीवन के विभिन्न आयामों को प्रकट करता है। लाल रंग होली का दिल है, जो प्रेम, जुनून, भक्ति और कृष्ण व राधा के दिव्य मिलन एवं प्रेम तथा भक्ति का प्रतीक है। नीला रंग, शांति, अनंत आकाश और प्राणी में प्रवाहित होने वाली जीवन शक्ति का प्रतीक है। हरा रंग ,प्रकृति और जीवन की जीवंत विकास एवं पुनर्जन्म का प्रतीक है। पीला रंग, ज्ञान प्रबुद्धता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। 

नारंगी रंग, हमारे भीतर विद्यमान पवित्र ऊर्जा का प्रतीक है। जो हमारी संस्कृतियों और पवित्र परंपराओं को प्रतिबिंबित करता है। गुलाबी रंग, समृद्धि धन आशा और ब्रह्मांड द्वारा प्रदत्त दिव्य कृपा का प्रतीक है। बैगनी रंग में ज्ञान, रचनात्मकता, आत्मनिरीक्षण और रहस्य के गुण विद्यमान है।

होली का पर्व आपसी प्रेम, एकता, सामाजिक सद्भाव का संदेश देता है, तथा गिले शिकवे भुलाकर नए रिश्ते को जोड़ने जीवन में उमंग भरने और भेदभाव रहित समाज की स्थापना का प्रतीक पर्व है। यह सकारात्मक के साथ बुराइयों को जलाने का भी संदेश देता है ।। रविन्द्र गुप्ता 



Subscriber

188552

No. of Visitors

FastMail

अमेरिका - सिर्फ एक हफ्ते में परमाणु बम बना सकता है ईरान? अमेरिका का बड़ा दावा; ट्रंप की बढ़ी चिंता     नई दिल्ली - फ्री कश्मीर पोस्टर से खुला लश्कर की आतंकी साजिश का राज, कोलकाता से तमिलनाडु तक छापेमारी के बाद 8 गिरफ्तार     बिहार - बिहार के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में अब होगी AI की पढ़ाई, लैब के लिए मिलेंगे 30 लाख रुपये     नई दिल्ली - अब किसानों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन, खाद-बीज और कीटनाशकों की होगी होम डिलीवरी     नई दिल्ली - भारतीय तेज गेंदबाजों के आगे साउथ अफ्रीका का आत्मसमर्पण, लगा तीसरा झटका     नई दिल्ली - पाकिस्तान के बाद बांग्लादेशी मॉड्यूल का पर्दाफाश, हाफिज सईद से संपर्क में रहा शब्बीर अहमद     जम्मू-कश्मीर - मारा गया एक और आतंकी, सैफुल्लाह सहित जैश के तीन दहशतगर्द ढेर; मुठभेड़ जारी